छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

फेयरवेल पार्टी में स्टंटबाजी पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, GLD स्कूल खैरताल प्रकरण में दो वाहन चालकों से 5600 रुपये का समन शुल्क वसूला गया

जांजगीर-चांपा। GLD स्कूल, खैरताल में आयोजित फेयरवेल पार्टी के दौरान वाहनों पर खतरनाक स्टंटबाजी करने के मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

यह घटना दिनांक 04 फरवरी 2026 की है, जब कार एवं स्कॉर्पियो वाहन की बोनट और छत पर युवक बैठकर स्टंट करते हुए नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित संज्ञान लिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा संबंधित वाहन चालकों को चिन्हित कर पकड़ा गया। उन्हें समझाइश दी गई तथा मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत दोनों वाहन चालकों से ₹2800-₹2800, कुल ₹5600 का समन शुल्क वसूला गया।

यातायात नियमों का पालन करने की अपील

पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार की खतरनाक स्टंटबाजी न करें, क्योंकि इससे स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने का आग्रह किया गया है।

थाना नवागढ़ पुलिस की सक्रिय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे एवं नवागढ़ थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही, जिनके त्वरित प्रयास से यह कार्रवाई संभव हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!